विद्यार्थी-जीवन से ही खेल-कूद एवं अन्य सांस्कृतिक
आयोजन में सक्रिय भूमिका।
सन् 2000 में
सामाजिक संस्था 'इत्तेहाद कमिटि' की स्थापना। जिसके
अन्तर्गत छपरा शहर
के विभिन्न मुहल्लों में पेयजल हेतु बोरिंग एवं चापाकल
लगवाया। निर्धन एवं असहाय रोगियों के
लिए 24 घंटे नि:शुल्क ऐम्बुलेन्स की स्थाई व्यावस्था।
निर्धन मेघावी छात्र-छात्राओं की
शिक्षा-दीक्षा
तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु
आर्थिक सहायता अति निर्धन परिवारों के स्वरोजगार
हेतु तथा निर्धन बालिकाओं की शादी-ब्याह हेतु आर्थिक
सहायता। अन्य
समाजोपयोगी कार्यक्रम-
सन् 2002 में 'अखिल
भारतीय महिला क्रिकेट टूर्नामेन्ट' का सारण की धरती पर
पहला आयोजन। उक्त 'सदभावना कप'
टूर्नामेंट की सफल खिलाड़ी 'झूलन गोस्वामी' का
राष्ट्रीय टीम में चयन।
सन् 2002 में
बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनित इसी
वर्ष सारण जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का अध्यक्ष
चयनित।
सन् 2008 में
सारण की धरती पर 79 वीं बिहार ओपेन एथलेटिक्स
चैम्पियनशिप का आयोजन।
प्रतिवर्ष सारण
जिला एथलेटिक्स टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं भेजने
की व्यवस्था।
सन् 2002 से
प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को मौलाना मज़हरूल हक़ जयन्ती के
अवसर पर छपरा में अखिल भारतीय मुशायरा एवं
कवि सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन।
सन् 2006 में
निर्धन बालिकाओं की मुफ्त माध्यमिक शिक्षा हेतु छपरा
में 'आयशा आदर्श गर्लस हाई स्कूल' की स्थापना।
प्रतिवर्ष छठ
पूजा एवं ईद के अवसर पर छपरा कारावास में बंद कैदियों
के बीच नए कपड़ों का वितरण।
निर्धन, असहाय
एवं जरूरतमंदों की हर संभव सहायता तथा सामाजिक समरसता
एवं सदभावना की रक्षा के लिए प्रयासरत।
राजनीतिक
सन् 1977 में
जे.पी. आन्दोलन में सक्रिय भूमिका।
सन् 1982 में
20 सूत्री कार्यक्रम का नगर महासचिव मनोनित।
सन् 1982 के
नगरपालिका चुनाव में कमजोर, पिछड़ो एवं अल्पसंखयक
उम्मीदवारों की मदद करके उनकी जीत
सुनिश्चित कराई।
सन् 1984 से
1999 तक व्यवसाय हेतु विदेश प्रवास।
सन् 2004 के
लोकसभा चुनाव तथा 2005 के विधान सभा चुनाव में
प्रजातंत्र की जीत हेतु सक्रिय
भूमिका।
सन् 2009 के
लोकसभा चुनाव में सारण क्षेत्र से सत्तारुढ़
पार्टी से केन्द्रीय मंत्री के
विरुद्ध चुनाव लड़ना।
सन् 2008 में
ऑल इण्डिया पसमान्दा मुस्लिम महाज़ का अध्यक्ष
चयनित। महाज़ के विभिन्न कार्यक्रमों एवं रैलियों
द्वारा बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में पसमान्दा
समाज को जागृत करने का प्रयास।
सन् 2009 के
निकाय चुनाव में जनता दल युनाईटेड की टिकट पर सारण
विधान परिषद् निर्वाचन क्षेत्र से विधान
पार्षद निर्वाचित।
बिहार विधान परिषद्
की सदस्यता: 23 जुलाई, 2009
अभिरुचि
:
खेल,
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा तथा पसमांदा
समाज के लिए कार्य करना।