सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां
:
सन्
1982 से छात्र राजनीति में सक्रिय। अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद् के पूर्णकालिक रहे। छात्र आन्दोलनों के दौरान
अनेकों बार जेल गये। सामाजिक कार्यों के लिये सदैव तत्पर
रहे। गरीब छात्रों के लिये नि:शुल्क
शिक्षण की व्यवस्था, रक्तदान शिविरों का आयोजन, बाढ़
पीड़ितों के लिए सहायता शिविर, गरिब परिवार की कन्याओं के
विवाह की व्यवस्था आदि करते रहें हैं। समाज में व्याप्त
जातीय भेदभाव को समाप्त कर समरस समाज के निर्माण के लिए
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर व्यापक जनजागरण का
कार्य करते रहें।