थाना- बगहा, जिला- प. चंपारण । पिता
: स्व. मोहर राम ।
वैवाहिक स्थिति :
विवाहित । सन्तान
: दो
पुत्री एवं एक पुत्र
। शिक्षा
: स्नातक । व्यवसाय
:
कृषि।
अभिरूचि
:
सामाजिक कार्य एवं जनता की सेवा । स्थायी पता :
ग्राम-पो. - नरईपुर, थाना - बगहा,
जिला - पश्चिम चंपारण । वर्तमान पता : (1)
2, बेली रोड,
पटना ।
(2)
फ्लैट संख्या - ई/304,
दारोगा
प्रसाद राय पथ, पटना । दूरभाष
: 2201489
श्री राजेश राम
निर्दलीय
पश्चिम चंपारण
स्थानीय
प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र
समाजिक एवं
राजनीतिक गतिविधयां
:
अपने युवाकाल में सर्वप्रथम 1984 में
लोकदल के सदस्य। लोकदल बिखरने के बाद दलित मजदूर किसान पार्टी का
सक्रिय सदस्य बनकर दलित मजदूर के उत्थान हेतु कार्य। 1989 से 1998
तक जनता दल बनने के बाद जनता दल से जुड़कर एक सक्रिय सदस्य के रूप
में जनता की सेवा। 1992 से 1994 तक कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने
के दौरान विशेषकर कला, साहित्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का
संचालन तथा छात्रों से संबंधित समस्याओं को करीब से
देखने और मिदान के लिए सक्रिय आंदोलन से
जुड़ाव। विभिन्न अवसर पर दलित उत्पीड़न, किसानों की समस्या तथा
पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित चीनी मिल में प्रबंधन द्वारा हो रहे
किसानों पर अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष तथा किसानों के
गन्ना-मूल्य के भुगतान हेतु संबंधित राशि को लेकर माननीय मंत्री
श्री पूर्णमासी राम के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आंदोलन में सक्रिय
रूप से भाग लेकर किसानों के हित में न्याय दिलाने का कार्य।
जनता दल के गठन के अवसर पर दल के सक्रिय सदस्य। जनता दल विभाजन के
पश्चात राष्ट्रीय जनता दल में शामिल। 1999 में पश्चिम चंपारण जिला
राष्ट्रीय जनता दल का उपाध्यक्ष बनने के पश्चात जिले में घूम-घूम
कर सभी समुदायों में खासकर युवा पीढ़ी को पार्टी के सदस्यता-अभियान
से जोड़कर हजारों कार्यकर्ता को तैयार करने का कार्य।
राज्य के काबिना मंत्री श्री पूर्णमासी राम के अनुज होने तथा उनकी
मागदर्शन में सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से
भाग लेने का गौरव प्राप्त। पश्चिम चंपारण में जिला उपभोक्ता फोरम
तथा जिला क्षेत्रीय विकास परिषद् के सदस्य साथ ही रेल उपभोक्ता सलाहकार
समिति, मुगलसराय के सदस्य के रूप में काम करने का सुअवसर। सन् 2002
में बगहा नगर परिषद् के वार्ड नं. 9 में आयुक्त के पद पर सर्वप्रथम
चुनाव लड़कर अच्छे मतों से विजयी। निर्वाचित होने के पश्चात् जून,
2002 में बगहा नगर परिषद् के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
और एक वर्ष तक अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन।
वर्ष 2003 में स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम चंपारण
से चुनाव लड़े जिसमें 1942 मत प्राप्त कर 906 मतों के भारी अंतर से
चुनाव में विजय प्राप्त कर बिहार विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित।
17 जुलाई, 2003 से बिहार विधान परिषद् की सदस्यता। 19 जुलाई, 2003
को परिषद् सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण।