सीवान । पिता
: श्री चन्द्रिका राम ।
वैवाहिक स्थिति :
विवाहित । सन्तान
: अभी
नहीं
। शिक्षा
: स्नातक
(प्रतिष्ठा), राजनीति शास्त्र, एल.एल.बी. । व्यवसाय
:
वकालत ।
अभिरूचि
:
शिक्षा एवं समाज सेवा । स्थायी पता :
ग्रा.-पो.-थाना- आन्दर,
जिला- सीवान (बिहार)। वर्तमान पता : फ्लैट
संख्या- एफ/103,
दारोगा
प्रसाद राय पथ, पटना। दूरभाष
: 0612-2233065 (पटना)
06154-284454
आन्दर (सीवान)
श्री
परमात्मा राम
निर्दलीय
सीवान
स्थानीय
प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र
समाजिक एवं
राजनीतिक गतिविधयां
:
छात्र जीवन से ही समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष।
सामाजिक कार्यों में भागीदारी। मई 2000 से सीवान सिविल कोर्ट में
प्रैक्टिस। 2001 के पंचायत चुनाव में सामान्य सीट से पंचायत समिति
सदस्य निर्वाचित। पुन: प्रखंड प्रमुख चुनाव में प्रखंड आन्दर के
प्रखंड-प्रमुख के रूप में निर्वाचित। फिर राजद जिला कमिटी के सदस्य।
लगभग ढाई वर्षों तक प्रमुख पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का
निर्वाहन। इस बीच महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कराया, विधि जागरूकता
शिविर लगवाया, दलितों के उत्थान के लिए जिला स्तर पर संगठन बनाया।
शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए सतत् प्रयासरत। 2003 में स्थानिय
प्राधिकार क्षेत्र सीवान से बिहार में सर्वाधिक मतों के अंतर से
निर्वाचित। इसमें स्थानीय सांसद डा. मो. शहाबुद्दीन साहब का विशेष
योगदान रहा क्योंकि उन्होंने ही एक सामान्य सीट से एक दलित को
प्रतिनिधित्व दिलाकर सामाजिक न्याय की सोच को मूर्त रूप दिया। इसमें
स्थानीय सभी मंत्रीगण का भी सहयोग रहा। सभी पंचायत प्रतिनिधियों,
सभी वर्गों , दलित वर्गों के लिए पुर्ण समर्पण का लक्ष्य। 17 जुलाई,
2003 से बिहार विधान परिषद् की सदस्यता। 19 जुलाई, 2003 को परिषद्
सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण।