सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां
:
भारतीय जनसंघ काल से
राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश। कालान्तर में भारतीय जनता
पार्टी, भारत विकास परिषद्, राजेन्द्र साहित्य
परिषद्,संस्कार भारती, सहकार भारती, लघु उद्योग भारती,
रोटरी क्लब पटना में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन। भारतीय जनता
पार्टी, बिहार प्रदेश महामंत्री के दायित्व का निर्वहन।
भाजपा प्रदेश चुनाव पदाधिकारी के उपरान्त प्रदेश भाजपा
सदस्यता प्रभारी का दायित्व भी रहा। वर्तमान में भाजपा
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य। राष्ट्रीय जनतांत्रिक
गठबंधन की ओर से बिहार विधान परिषद् में नेता, विरोधी दल
के रूप में दायित्व निर्वहन। नेता , सत्तारूढ़ दल, बिहार
विधान परिषद् के पदासीन के उपरान्त उपनेता, सत्तारूढ़ दल,
बिहार विधान परिषद् पद पर वर्तमान में हैं। लगातार विगत
सोलह वर्षों से बिहार विधान परिषद् की सदस्यता कायम है।
बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान के पद पर आसीन
तथा पटना स्थित कई उच्च एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में
विद्यालय समिति अध्यक्ष के पद पर आसीन हूँ।
बिहार विधान परिषद्
की सदस्यता: 7 मई, 1994
अभिरुचि
:
साहित्य अध्ययन तथा
लेखन। समाज सेवा में तत्पर। आर्य समाज के सिद्धांतों को
पचारित करना तथा देश-विदेश की यात्रा।