1974 ई. में बिहार छात्र संघर्ष समिति के छात्र
आन्दोलन से राजनीति में प्रवेश। छात्र आन्दोलन में सक्रिय भूमिका।
राजनैतिक: वर्तमान
में जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश कार्यकारिणीके सदस्य।
समाज सुधार समिति एवं
मुजफ्फरपुर विकास समिति के अध्यक्ष पद का
कार्य अनुभव।
पत्रकारिता: पटना
से प्रकाशित हिन्दी दैनिक आत्मकथा के उत्तर बिहार का विशेष
प्रतिनिधि के रूप में 1980 से 1982 तक कार्य किया।
मुजफ्फरपुर से प्रकाशित साप्ताहिक "पलीज"
के सह सम्पादक के पद पर कार्य किया। समता पार्टी के प्रदेश
महासचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य, सामाजिक न्याय चेतना
मंच का प्रदेश अध्यक्ष।
सिनेट सदस्य, डा. भीम राव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय। सदस्य,
परामर्शदातृ समिति, परिवहन विभाग, बिहार सरकार। निदेशक, रामबाबू
रामसोमारी मेमोरियल ट्रस्ट।
साहित्यिक:
साहित्यिक सेमिनारों का आयोजन कराना एवं सक्रिय भूमिका।
राजनैतिक एवं सामाजिक यातनाएँ:
1974 ई. आन्दोलन के दौरान एवं विभिन्न जन आन्दोलन एवं आपातकाल के
दौरान डी.आई.आर. में गिरफ्तार एवं जेल यात्रा।
बिहार विधान परिषद् सदस्यता की तिथि :
11 मई, 2006
अन्य महत्वपूर्ण पद:
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदातृ समिति का
सदस्य। राष्ट्रीय रेल उपभोगकर्ता परामर्शदातृ परिषद् (रेलवे
बोर्ड) के सदस्य। राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ
(कृषि मंत्रालय, भारत सरकार) के प्रबंधकीय समिति का सदस्य। 1992
में युवा जनता दल का राष्ट्रीय सचिव। 1995 में 55, बरूराज विधान
सभा क्षेत्र से समता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।
बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग के मुजफ्फरपुर जिला स्तरीय
निगरानी समिति के सदस्य। कल्याण विभाग के छात्रवृति समिति के
सदस्य। मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के शान्ति एवं सद्भावना समिति के
वरीय सदस्य के रूप में कार्य किया।
अभिरुचि
:
खेलना, पढ़ना, घूमना, फोटोग्राफी करना, गजल एवं भोजपुरी
गीत सुनना