मंत्री,
ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, बिहार
सरकार।
जन्म
:
30 नवम्बर, 1962, ग्राम- बेदौली,
जिला - गया
(बिहार)
पिता
:
स्व. विश्वम्भर सिंह
वैवाहिक स्थिति
:
विवाहित
( पत्नी- श्रीमती मालती सिंह)
सन्तान
:
दो पुत्रियाँ(नेहा
एवं निशा)
शिक्षा
:
बी. एससी(इन्जीनियरिंग), एम. ए.(द्वय),
एल-एल.बी., पीएच.डी.[ सभी डिग्रियाँ पटना
विश्वविद्यालय से]
व्यवसाय
:
अध्यापन, विधि
परामर्शी
, कृषि, सामाजिक कार्य व राजनीति
सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां
:
स्कूली छात्र रहते हुए सन् 1974 के आन्दोलन में विनम्र
भागीदारी। एन.सी.सी., कैडेट के रूप में विद्यालय एवं
महाविद्यालय काल में राष्ट्र सेवा तथा राष्ट्रीय स्तर
पर बिहार का प्रतिनिधित्व। सन् 1978 के आरक्षण समर्थन आन्दोलन
में सक्रिय भागीदारी एवं राजनीति रूझान का जन्म । जेल
यात्रा एवं आरक्षण विरोधियों की गोलियों का शिकार। जननायक
कर्पूरी ठाकुर के प्रयास से पुनर्जीवन। तब से अब तक
समाजवाद, सामाजिक न्याय एवं साम्प्रदायिक सद्भाव आन्दोलन
में बढ़-चढ़कर भागीदारी। बाबा साहेब डॉ. भीव राव आम्बेडकर
तथा डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों तथा जननायक कर्पूरी
ठाकुर के कर्मों से प्रभावित।
प्रखर छात्र नेता एवं कर्मचारी नेता के रूप में पटना
विश्वविद्यालय में मशहूर । इसी समय से जननायक कर्पूरी
ठाकुर का सान्निघ्य और सर्वश्री लालू प्रसाद, राम विलास
पासवान व नीतीश कुमार से निकटता प्राप्त । तत्कालीन राष्ट्रीय
राजनीतिक पार्टी- लोकदल- की छात्र शाखा- छात्र सभा- का पहले
पटना विश्वविद्यालय इकाई का महासचिव फिर बिहार प्रान्त
का कार्यकारी अध्यक्ष। श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता
में युवा लोकदल बिहार का छह में से एक महासचिव। महासचिव के
रूप में जनता दल के निर्माण में भूमिका । युवा जनता दल का
प्रान्तीय महासचिव। श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समता
पार्टी के गठन में अहम् योगदान। युवा समता का दो बार
प्रदेश अध्यक्ष । समता पार्टी का प्रदेश महासचिव, राज्य
संसदीय बोर्ड का सदस्य, सात सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स
कमिटी का सदस्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य।
फिर राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश महासचिव, प्रदेश प्रवक्ता,
राज्य संसदीय बोर्ड का सदस्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी
का सदस्य । राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा द्वितीय
क्रीमीलेयर विशेषज्ञ समिति का सदस्य। श्रीमती राबड़ी देवी,
नेता प्रतिपक्ष का आप्त सचिव। अखिल भारतीय चन्द्रवंशी
चेतना मंच तथा सामाजिक न्याय समता आन्दोलन का संस्थापक
राष्ट्रीय अध्यक्ष और कर्पूरी फाउंडेशन का संस्थापक।
राजकीय पॉलिटेकनिक में 12 वर्षों तक अध्यापन
। पटना विश्वविद्यालय सीनेट का सदस्य। सदस्य के रूप में
विश्वविद्यालय से जुड़ी अनेक कमिटियों में योगदान। इंडियन
सोशियोलॉजिकल सोसाइटी, नई दिल्ली का आजीवन सदस्य । अनेक
पत्र-पत्रिकाओं में आलेख प्रकाशित ।
सम्प्रति
:
मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग
एवं
राष्ट्रीय महासचिव, जनता दल (यू.) प्रभारी महासचिव,
झारखण्ड
विदेश भ्रमण
:
हाँगकाँग, मकाऊ, थाईलैण्ड, मलेशिया, सिंगापुर व श्रीलंका
बिहार विधान परिषद्
की सदस्यता
:
* 7 मई, 2006 से 1 जून 2009 तक (राष्ट्रीय जनता दल)
*
5अगस्त, 2009 से अब
तक (जनता दल (यू.))
अभिरुचि
:
पढ़ना, संगीत सुनना,
पर्यटन, बौद्धिक चर्चा एवं सामाजिक कार्य