सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां
:
समाज
के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करना,
दलितों के उत्थान के लिए सरकार के पास उनकी आवाज उठाना।
राजनीतिक गतिविधियों में वर्ष 1994 से ही समता पार्टी का
सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। 1998 ई. में
समता पार्टी पटना जिला के वरिष्ट उपाध्यक्ष के रूप
में कार्य किया। 1999 ई. में बाढ़ लोक सभा क्षेत्र में
फतुहा का चुनावी कार्यालय प्रभारी माननीय मुख्य मंत्री जी
के निर्वाचन क्षेत्र में कार्य किया। 2000 ई. से 2004 ई.
तक दो बार पटना जिला के समता पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप
कार्य किया। 2004 ई. से 2006 ई. तक जनता दल (यू.) का पटना
जिला में कार्य किया तथा फतुहा विधान सभा के चुनाव
में पार्टी को विजयी बनाया। जून, 2006 में दनियावाँ प्रखंड
से जिला परिषद् सदस्य के रूप में पत्नी को विजयी बनाया।