सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियां
: मई,
1978 में मुखिया- ग्राम पंचायत राज, बेलहिया,सुलतानपुर,
प्रखण्ड- बेलसंड,जिला- सीतामढ़ी;
मार्च, 1979 में प्रमुख- बेलसंड प्रखण्ड पंचायत समिति,
जिला-सीतामढ़ी; नवम्बर, 1980 में
उपाध्यक्ष- जिला परिषद्, सीतामढ़ी;
फरवरी,1985 में सोनबरसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से
काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर स्व. कर्पूरी
ठाकुर के विरूद्ध चुनाव लड़ा; वर्ष
1985 के जुलाई से 1989 तक जिला युवा काँग्रेस के अध्यक्ष
के पद पर कार्य किया तथा इस अवधि में जिला 20 सूत्री
कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य भी रहा;
वर्ष 1995 बेलसंड विधान सभा निर्वाचन
क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा;
वर्ष 1992 से फरवरी 1995 तक तक बिहार
प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर रहे;
15 अप्रेल,1996 को भारतीय जनता पार्टी का
सदस्यता ग्रहण किया; वर्ष 2001 के
15 अप्रेल से 2006 के पंचायत चुनाव से पूर्व तक शिवहर जिला
परिषद् के सदस्य के रूप में कार्य किया;
जुलाई, 2003 में सीतामढ़ी-सह-शिवहर
स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद्
के सदस्य हेतु भाजपा समर्थित प्रतयाशी के तौर पर चुनाव
लड़ा; नवम्बर,2005 सुरसंड विधान
सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव
लड़ा तथा द्वितीय स्थान पर रहा।