मानव संसाधन विकास विभाग से पृथक कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का प्रशासनिक तथा तकनीकी ढाँचा एवं मुख्यालय तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों की संख्या तथा क्रियाकलाप।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत कार्यरत निदेशालयों के सृजन की तिथि तथा इसके लक्ष्य एवं उद्देश्य एवं अब तक की उपलब्धियों का ब्योरा।
प्रत्येक निदेशालय की पूर्ण विवरणी अलग-अलग तथा वार्षिक बजट (गैर योजना एवं योजना) एवं निदेशालय द्वारा दिया जाने वाला अनुदान ।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में कार्यरत निदेशालय में (क) पुरातत्व निदेशालय (ख) संग्रहालय निदेशालय (ग) सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (घ) युवा छात्र कल्याण निदेशालय (ड़) एन.सी.सी. तथा स्काउट एंड गाइड में अलग-अलग कार्यरत कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की संख्या।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पोषित गैर सरकारी संस्थान, बिहार ललित कला अकादमी, बिहार संगीत अकादमी, नृत्य कला मंदिर एवं अन्य निबंधित संस्थानों की गतिविधियों का पूर्ण विवरण।
बिहार खेल प्राधिकरण की क्रिया-कलाप तथा उस पर होने वाले व्यय का पूर्ण विवरण (बजट में उपबंध के साथ) ।
संग्रहालयों के रख-रखाव तथा संरक्षण की व्यवस्था तथा राज्य में कितने संग्रहालय एवं प्रत्येक संग्रहालय में कार्यरत पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों की संख्या तथा वार्षिक व्यय की विवरणी ।